रुद्रप्रयाग। जन एकता जन अधिकार आंदोलन मंच के देशव्यापी विरोध के आह्वान पर जिला किसान सभा ने धरना दिया। पुराना विकास भवन में अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से 26 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा गया। धरने में गंगाधर नौटियाल, राजराम सेमवाल, वीरेंद्र गोस्वामी, दौलत सिंह रावत, पुरुषोत्तम पुरी, नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो