फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत की शानदार पारी के सहारे जीता रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दूसरे मैच में रुद्रप्रयाग गोल्डन इगल क्लब ने श्रीनगर कुकुरसेरा इलेवन को 59 रन से पराजित किया। विनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अगस्त्यमुनि ब्लाक के बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत बैरागणा के नव निर्मित खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में रुद्रप्रयाग गोल्डन इगल क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने विनित के 73 और प्रियांशु के 20 रन की मदद से 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनगर कुकुरसेरा की टीम निर्धारित ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। आयोजक दीपक सिलोड़ी ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को अधिकाधिक प्रतिभाग करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें