रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत जवाड़ी में 17 दिवसीय पांडव नृत्य संपन्न हो गया है। इस मौके पर प्रसाद ग्रहण करने भक्तों की भीड़ जुटी रही। 13 दिसंबर से शुरू हुए आयोजन में वाद्य यंत्रों और गीतों के साथ पांडव पश्वाओं द्वारा महाभारत की लीलाओं का मंचन किया गया। आयोजक रणवीर सिंह कप्रवाण व सुरेंद्र सिंह कप्रवाण ने बताया कि इस अनुष्ठान में शामिल ध्याणियों को भेंट अर्पित कर भोज दिया गया। इस मौके पर प्रेम सिंह कप्रवाण, दिलवर कप्रवाण, मुकेश कप्रवाण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।