रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के रानीगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बैलून तकनीक से संचार सेवा को दुरुस्त करने की मांग की है। भाजपा नेता व लदोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह रावत ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में कहा है कि रानीगढ़ पट्टी में मोबाइल टावर के अक्सर खराब रहने से लोगों को संचार सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में बैंकिंग सेवा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में बैलून तकनीक के जरिए संचार सेवा को दुरुस्त करने की मांग की है। ब्यूरो