फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस ने जनता को छलने का काम किया: भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांतिदल के लोकसभा गढ़वाल प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रीय पार्टियों पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। कहा, कि जनमुद्दों के बजाय दोनों राष्ट्रीय दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं। यहां पहुंचे लोस प्रत्याशी भट्ट ने कहा कि लोस चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस से 18 वर्षों का हिसाब लेगी। कहा, कि दोनों दलों ने गैरसैंण राजधानी के नाम पर जो राजनीति की है, उससे जनता आहत है। प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गांव, सुविधाओं के अभाव में पलायन की मार झेल रहे हैं। दोनों दल परिसीमन के नाम पर पहाड़ का प्रतिनिधित्व खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उक्रांद प्रत्याशी ने कहा कि वह जनहितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने जनता से क्षेत्रीय दल को मजबूत करने की अपील की, जिससे जनमुद्दों का समयबद्ध निस्तारण हो सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, देवेंद्र चमोली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें