फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों की सुरक्षा में जनता व विभाग की भागीदारी पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की ओर से रेंज कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेंजर आलोकी द्वारा वन पंचायत सरपंचों को वनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि विभागीय स्तर पर जो भी सहयोग होगा, उन्हें दिया जाएगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वन और जनता के साथ-साथ प्रत्येक विभाग को भी वनों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इस मौके पर वन दरोगा लक्ष्मण सिंह, सरंपच विजय प्रसाद जसोला, देवी प्रसाद थपलियाल ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें