शांतिपुरी। स्टोन क्रशरों की ओर से उपखनिज क्रय के दामों में की गई कमी से आक्रोशित वाहन स्वामियों ने उपखनिज गेट इमलीघाट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपखनिज निकासी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी है। वाहन स्वामियों ने आरोप लगाया कि क्रशर स्वामियों ने सीजन की शुरुआत में उपखनिज क्रय रेट 60 रुपये प्रति क्विंटल देने की बात कही थी। अब शनिवार को अचानक क्रय रेट 60 रुपये से घटाकर 40 रुपये देने की बात कही जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां कुंदन कोरंगा, दीवान बिश्ट, केदार गड़िया, कविंद्र कोरंगा, नवीन पपोला, अनिल भाकुनी, हयात सिंह कोरंगा, एलएम गुंसाई, नंदन चैहान, गणेष जोषी आदि थे।