फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 काश्तकारों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी व कालीमठ घाटी के अलग-अलग गांवों के 22 काश्तकारों ने कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार का भ्रमण कर खेती के तौर तरीके सीखे। इस मौके पर बेमौसमी सब्जी उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी गई। केवि के प्रभारी डा. अशोक शर्मा ने काश्तकारों को अदरक, हल्दी, गाजर, मटर की खेती के बारे में बताया। उन्होंने मौसम के हिसाब से खेती को बढ़ावा देने की बात भी कही। साथ ही पॉलीहाउस में बेमौसम की सब्जी उत्पादन के गुर भी सिखाएं। डा. शर्मा ने काश्तकारों को आधुनिक खेती में उपयोग में लाए जाने वाली तकनीकों व उपकरणों की भी जानकारी भी दी। इसके बाद सभी काश्तकारों ने केविक परिसर का भ्रमण करते हुए वहां उग रहे फल, फूलों के बारे में भी जाना। डा. शर्मा ने बताया कि प्रत्येक रविवार को जनपद के अलग-अलग गांवों से काश्तकारों को यहां आमंत्रित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्र के अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें