फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवियों ने किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। विभिन्न सामाजिक संगठनों व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अगस्त्यमुनि में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों ने क्रीड़ा मैदान के समीप सफाई व पौधरोपण अभियान चलाया। केदारनाथ दास सेवा मंडल, पर्यावरण मित समिति, माउंट रोज एकेडमी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने अगस्त्यमुनि व विजयनगर मुख्य बाजार में जागरूकता रैली निकालकर लोगों व व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने क्रीड़ा मैदान के समीप बने पुस्तकालय परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक व कूड़े करकट को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इस मौके पर पद्मसिंह गुसाई, गिरिश बेंजवाल, भीम सिंह नेगी, चंद्र सिंह नेगी, उदय सिंह, विनीता देवी समेत अन्य स्वयंसेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें