फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रसव मामलों में लगातार मिल रही शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में प्रसव मामलों में लापरवाही नई बात नहीं हैं। पूर्व में भी आखिरी क्षण में गर्भवती महिला को रेफर करने की शिकायतें आती रही हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिक्वांण व कांग्रेस नेता राय सिंह बिष्ट का कहना है कि प्रसव मामलों को लेकर अस्पताल प्रबंधन गंभीर नहीं है। प्रत्येक दिन दो से तीन केस गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर किए जा रहे हैं। बेस अस्पताल से बताया गया कि जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग व सीएचसी कर्णप्रयाग से सबसे अधिक प्रसव संबंधित रेफर किए गए मामले आते हैं। इधर, सीएमएस डीसी सेमवाल ने बताया कि मई माह में जिला अस्पताल में 103 प्रसव के मामले पंजीकृत हुए थे, जिनमें 21 को हायर सेंटर रेफर किया गया था। संसाधनों के अभाव में केस रेफर करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें