फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रियुगीनारायण मंदिर में की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर की ओर से त्रियुगीनारायण गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए ग्रामीणों को कूड़ेदान भी बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के वैज्ञानिक प्रभारी डा. आरके मैखुरी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य पर्यटक ग्राम को स्वच्छ बनाना है। गांव में जैविक एवं अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए जैविक खाद्य उत्पादन इकाई का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने सुझाव भी रखे। इसे बाद ग्रामीणों और संस्थान के कर्मचारियों ने त्रियुगीनारायण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डा. एके साहनी, डा. अरुण जुगराण, डा. एलएस रावत, डा. अजय मलेठा, कैशव, ताजवर, नीरज और सुधांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें