फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबिल्ठा गांव में महाकवि कालीदास समारोह 31 से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के ग्राम पंचायत कविल्ठा में 31 अक्तूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय महाकवि कालीदास समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे करेंगे। महाकवि कालीदास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत व संयोजक आचार्य सुरेशानंद गौड़ ने बताया कि इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले साहित्यकारों व विद्वानों की ओर से महाकवि कालीदास की ओर से रचित अभिज्ञानशकुंतलम, मेघदूत, कुमारसंभव और रघुवंश, काव्यों पर शोध वाचन किया जाएगा। इसके अलावा हिंदी साहित्य के भूत, वर्तमान और भविष्य पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें