तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के सिलगढ़ पट्टी के बंदरटोली गांव में दर्शन सिंह भंडारी की गाय और बछड़े की बिजली के पोल से करंट लगने से मौत हो गई। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता उम्मेद सिंह ने बताया कि बिजली का पोल व तारें सही हैं। बरसात में कई बार बिजली के पोल से अर्थिंग का करंट आता है, जिससे यह हादसा हुआ।