रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। जीआईसी चोपता में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में युवा एवं भावी मतदाताओं के मध्य इंटरेक्टिव स्कूल इंगेजमेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम ने कहा कि कक्षा नौ-12वीं तक के छात्र जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है, वह देश के भावी मतदाता है, जिनका मतदान अमूल्य है। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, प्रधानाचार्य यशपाल सिंह नेगी, टीसी भट्ट, विनोद किमोठी आदि थे।