रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के पट्टी बच्छणस्यूं के खेड़ाखाल में दस दिन से पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। धीरेंद्र सिंह रौथाण व चंद्रमोहन कठैत ने बताया कि 21 जुलाई से सरकारी पेयजल योजना पर सप्लाई ठप है। विभागीय जेई को अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में बरसाती स्रोतों का पानी जुुटाकर लोग अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। उन्होंने विभाग पर आमजन की अनदेखी का आरोप लगाया है। ब्यूरो