रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग तथा बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 164 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक से जुड़े प्री-लिटिगेशन के 42 मामलों का निस्तारण करते हुए 17,99,700 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहदेव सिंह तथा सदस्य अधिवक्ता विनोद कुमार खंडूड़ी की ओर से 5 वादों का निस्तारण कर 1,20,0000 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार तथा सदस्य अधिवक्ता सुशील चंद्र भट्ट की पीठ की ओर से 102 वादों का निस्तारण कर 33,92,800 रुपये की राशि वसूली गई। वहीं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में सिविल जज (जू.डि.) न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष पच्छिमी एवं सदस्य अधिवक्ता बीरेन्द्र दत्त गोस्वामी की ओर से 15 वादों का निस्तारण कर 7,35,500 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई। संवाद