रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए ई जिला प्रबंधक शिव प्रसाद उनियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग की जानी है। इसके लिए आईटी विशेषज्ञ उनियाल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने ई जिला प्रबंधक को नियमित सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग का कार्य संपादित करते हुए आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही पेड न्यूज पर भी पैनी नजर रखने को भी कहा।