रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एडीएम अरविंद पांडे को तीन विकासखंडों अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली के ग्राम पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचक के लिए मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले यह जिम्मेदारी सीडीओ एनएस रावत को सौंपी गई थी।