रुद्रपुर में डाकघर में पहुंचे प्रवर अधीक्षक आरएस तोमर ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर 34 लाख का ग्रामीण डाक जीवन बीमा भी किया गया। प्रवर अधीक्षक ने डाकघर की सफाई का निरीक्षण किया और पोस्टमास्टर को साफ सफाई का ख्याल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्सल हब में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी।