फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला से 16 बकरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से छह किमी दूर सिरसोली गांव से अज्ञात चोरों ने एक गोशाला से 16 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित पशुपालक ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। शुक्रवार को सिरसोली-करोखी गांव निवासी बलवंत सिंह पंवार सुबह पांच बजे बकरियों को चारा देने गोशाला पहुंचे। इस दौरान पाया कि वहां 16 बकरियां कम हैं। उन्होंने गोशाला के आसपास के क्षेत्र में भी देखा कि कहीं गुलदार या भालू ने बकरियों को निवाला तो नहीं बना दिया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पशुपालक ऊखीमठ पहुंचा और पुलिस थाना में बकरियों की चोरी की तहरीर दी। इधर, थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि पशुपालक की तहरीर पर बकरियों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें