रुद्रप्रयाग। धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत गड़ोरा में श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला का समापन हो गया है। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा पात्रों को सम्मानित किया गया। रविवार को अनुष्ठान के आखिरी दिन 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या लौटे श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दौरान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। इससे पूर्व राज्यभिषेक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी एवं पूर्व जिपंस ममता कुंवर ने सभी लोगों से राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही हनुमान जैसे भक्त की कल्पना साकार करने की बात कही। इससे पूर्व रामलीला की 10वीं संध्या में राम-लक्ष्मण द्वारा रावल, कुंभकरण व मेघनाद का वध किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेश कुंवर, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष कुंवर, दीपक रावत, वासुदेव बिष्ट, नागेंद्र सिंह आदि थे।