फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात माह से सीडीओ का पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में तैनात परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी के पास सीडीओ, डीडीओ, बीडीओ समेत 10 विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है।
बीते 10 माह से सीडीओ और 8 माह से डीडीओ का पद खाली है। साथ ही अगस्त्यमुनि व जखोली में भी छह माह से बीडीओ नहीं हैं। यहीं नहीं, स्वजल के तहत परियोजना प्रबंधक का पद खाली है। सूचना विभाग के अलावा अन्य तीन विभागों में भी विभागाध्यक्ष व अन्य सक्षम अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पाई है। इन सभी रिक्त पदों का अतिरिक्त चार्ज जिलाधिकारी द्वारा परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी को सौंपा गया है। इन हालात में संबंधित अधिकारी पूरे दिन विभागीय फाइलों का जायजा भी नहीं ले पा रहे हैं। वहीं, जरूरी डाकें तैयार करने में दिक्कतेें आ रही हैं। परियोजना अर्थशास्त्री/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नेगी ने बताया कि उन्हें कार्य करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 10 विभागों का अतिरिक्त कार्यभार होने के चलते उन विभागों के कार्यों के स्थलीय निरीक्षण का समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें