तिलवाड़ा। मिशन शिक्षण संवाद के तहत 24 जून को स्व. पदम सिंह शिक्षक भवन देहरादून में गढ़वाल मंडल के 23 शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय व छात्र विकास में शिक्षक व समाज की भूमिका पर संगोष्ठी भी की जाएगी। जखोली ब्लॉक के राप्रावि जैली के प्रधानाध्यापक एमएस नेगी ने बताया कि सम्मेलन में मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। उन्होंने मंडल के शिक्षक/शिक्षिकाओं से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग की अपील की है।