तिलवाड़ा। स्वच्छता समिति की बैठक में सुमाड़ी बाजार में नियमित साफ-सफाई पर चर्चा करते हुए आमजन की सहभागिता पर जोर दिया गया। समिति अध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा जनपद में स्वच्छता का जो बीड़ा उठाया गया है। उसे सफल बनाने के लिए हम सभी लोगों को हरकदम पर साथ देना चाहिए। कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छता समिति को हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी ने आय-व्यय प्रस्तुत किया। बैठक में मौजूद नोडल अधिकारी ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज सती ने स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार की बात कही। उन्होंने आगामी जुलाई माह से स्कूली बच्चों के माध्यम से जन जागरूकता रैली की बात भी कही। बताया कि बैठक की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।