फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावई में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लाक के ग्राम पंचायत बावई में 165 लाख रुपये से निर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य भवन का लोकार्पण किया गया। इस केंद्र में चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी है। अस्पताल का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य योगंबर नेगी व विधायक प्रतिनिधि पूरण सिंह खत्री ने कहा कि अब क्षेत्रीय गांवों के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। अपर मुख्य अतिथि डा. जेएस नेगी ने बताया कि चिकित्सालय में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, कक्ष सेवक व सफाई कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। मौके पर ग्रामीणों ने अस्पताल तक बने पहुंच मार्ग को आरसीसी किए जाने की मांग की। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, डा. आशुतोष कुमार, डा. शिवानी, डा. हेमा, चीफ फार्मेसिस्ट केएन सेमवाल, डीएस रावत समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें