किच्छा विधानसभा के पीएचसी शांतिपुरी और नारायणपुर में तीन संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति हो गई है। इस पर विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम का आभार जताया है। शुक्ला ने कहा कि उन्होंने यह मामला विधानसभा सत्र में रखा था। इसका संज्ञान लेकर सीएम ने पीएचसी शांतिपुरी में डॉ भरत ब्रिजवारी (संविदा चिकित्सक) और महिला चिकित्सक डॉ रूपाली श्रीवास्तव (संविदा चिकित्सक) की तैनाती कर दी है। पीएचसी नारायणपुर में डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनी (संविदा चिकित्सक) की तैनाती कर दी गई है। बताया कि इस संबंध में सीएमओ को बीते आठ मई को निर्देशित किया गया है कि सप्ताह में तीन दिन एक नियमित डॉक्टर को पीएचसी शांतिपुरी तथा एक डॉक्टर को पीएचसी नारायणपुर रोटेशन के आधार पर ड्यूटी लगवाएं।