फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुजाति-जनजाति के छात्रों को दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सेवायोजन कार्यालय के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वग के छात्र/छात्राओं को छह माह का नि:शुल्क टाइपिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने बताया कि इस वर्ष जुलाई से सितंबर तक अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर टाइपिंग, लेखा, सचिवीय पद्धति, गणित, हिन्दी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से पुराने विकास भवन स्थित शिक्षण व मार्ग दर्शन केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिये। 28 जून को आवेदन पत्र की अंतिम तिथि है। जबकि 21 जून को अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें