रुद्रपुर। शहर के बड़े कारोबारी और उसके भतीजे पर पूर्व महिला कर्मी के सोशल मीडिया में वायरल हुए गंभीर आरोप के बाद फोटो भी वायरल हो गए हैं।
इन फोटो में कारोबारी और युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। इसके अलावा कारोबारी और युवती के बातचीत के स्क्रीन शॉट भी खूब वायरल हो रहे हैं। बड़े कारोबारी का नाम सुर्खियों में होने की वजह से मामला शहर में चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि सोमवार को सोशल मीडिया पर शहर के कारोबारी के खिलाफ एक संदेश वायरल हुआ था। कारोबारी के यहां पहले कर्मचारी रही युवती ने विभिन्न आरोप लगाए थे। मंगलवार को संदेश के बाद फोटो भी वायरल हो गए। वहीं, कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।