फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्छणस्यूं की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात की। उन्होंनेे डीएम से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है। खांकरा के प्रधान प्रदीप मलासी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात करते हुए बताया कि खांकरा-कमोल्डी-मोलखाखाल मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकरण किया जा रहा है। साथ ही खांकरा झील के लिए स्वीकृत पांच लाख रुपये को अवमुक्त करने की मांग की, जिससे जरूरी कार्य हो सके। उन्होंने नौगांव-खांकरा व रामपुर सिंचाई नहर पर पानी छोड़ने को भी कहा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर विनय चमोली, बंटी, विनोद, जीतू, हर्षपति, विक्रम कंडारी आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें