फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ कवयित्री सम्मान से सम्मानित हुई राधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर में विश्व हिंदी लेखिका मंच ने नारी चेतना के प्रचारप्रसार हेतु संचालित महिला रचनाकार प्रोत्साहन योजना के तहत हिंदी कवयित्रियों के उत्कृष्ट रचनात्मक योगदान के लिए पंतनगर इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ. राधा बाल्मीकि को ‘श्रेष्ठ कवयित्री सम्मान-2019’ से सम्मानित किया गया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी डॉ. बाल्मीकि वर्तमान में पंतनगर में शिक्षिका है। 90 के दशक में आकाशवाणी अल्मोड़ा से उनकी कविताएं व कहानियां प्रसारित होती रहीं हैं। डॉ. राधा को नेशनल वूमन अचीवर अवार्ड, समाज का गौरव सम्मान, काव्यश्री सम्मान ओर लाइफटाइम अचीवर सम्मान भी मिल चुके हैं। साहित्य लेखन में इस सम्मान मिलने पर पंत विवि के शिक्षकों आदि ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। उनकी प्रमुख रचनाओं में गुलदस्ता, काव्य दर्पण, प्रतिश्रुति व्यवस्था पर चोट काव्य संग्रह, फुलवारी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें