रुद्रप्रयाग। सेवायोजन विभाग की ओर से पंतनगर के सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड वाहन निर्माण कंपनी के सहयोग से आयोजित रोजगार मेले में 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। पुराने विकास भवन में आयोजित मेले में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण प्रतिभागियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार किया गया। कंपनी के प्राधिकृत अधिकारी संजीव पाल ने प्रतिभागियों को उद्योग विशिष्ठ वाहन निर्माण के चार वर्षीय नि:शुल्क डिप्लोमा पाठ्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि छात्रों को डिप्लोमा प्रशिक्षण के साथ ही मानदेय भी दिया जाएगा। इस मौके पर सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, केएस रावत, नीलकंठ जोशी आदि मौजूद थे।