जखोली। ब्लाक के त्यूंखर क्षेत्र में गुलदार ने एक बैल को मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की।
ग्राम पंचायत घरड़ा के प्रधान बलवीर सिंह व त्यूंखर के प्रधान विक्रम लाल ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की दस्तक बनी हुई है। शनिवार को घरड़ा निवासी जबरू लाल के बैल गांव के सिल गदेरा तोक के जंगलों में चुगने गए थे। इसी बीच झाड़ियों में छुपे गुलदार ने एक बैल पर हमला कर मार डाला।