फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99वें जन्मदिवस पर हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। हिमवंत कवि स्व. चंद्रकुंवर बर्त्वाल को उनके 99 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल साहित्य संस्थान की ओर से राजकीय इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है कि कम उम्र में ही स्व. बर्त्वाल ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने एक हजार से अधिक साहित्य रचनाओं का सृजन किया। संस्थान के अध्यक्ष पुष्कर सिंह कंडारी व सचिव पदम सिंह गुसांई ने बताया कि हिमवंत कवि की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन के कारण स्थगित किया था, लेकिन अब यह कार्यक्रम अब, 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रशेखर बेंजवाल, प्रधानाचार्य जेपी चमोला, श्रीनंद जमलोकी, भीम सिंह रावत व हरीश गुसांई समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें