फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर लाल बने अनुजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे की बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर लाल आर्य को जिलाध्यक्ष एवं बीरपाल लाल को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर संगठन की मजबूती को लेकर एकजुट कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। चुनाव अधिकारी संजीव पटवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में जसदेई देवी को महिला ब्लाक अध्यक्ष और मनोज टम्टा को जिला युवा अध्यक्ष चुना गया। जबकि सतेंद्र कुमार को मोर्चा का युवा उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में नगर निकाय और वर्ष 2019 में होने वाले लोस चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसांई, दीपा देवी, दिनेश टम्टा, बलवीर लाल, सतेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें