फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को जल निगम के फील्ड कर्मचारी करेंगे धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन ने 13 सूत्री मांगों को लेकर 18 जुलाई को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। अभियंता को दिए ज्ञापन में यूनियन ने कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति, पात्र फील्ड कर्मचारियों को टाइपिंग परीक्षा के लिए 6 माह का समय देने, छठवें वेतनमान में ग्रेड-पे बढ़ाकर 2000 करने, नियमित कर्मचारी फील्ड को जीवित संवर्ग किए जाए, फील्ड कर्मचारियों को एसीपी एरियर, छठवें वेतनमान का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किए जाने, नियमित कर्मचारी फील्ड सेवा नियमावली में संशोधन करने सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की है। कहा कि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय में धरना पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह रावत व सचिव शांता देवी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें