फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव का 11 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। बीते 28 फरवरी को गबनी गांव के नीचे मंदाकिनी नदी में बहे 6 वर्षीय गौरव का 11 दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। बच्चे की खोजबीन में पुलिस द्वारा घटनास्थल से विजयनगर व अगस्त्यमुनि से तिलवाड़ा तक रेस्क्यू किया जा चुका है। इधर, बच्चे के परिजन अब भी बेहाल हैं। बीते 28 फरवरी को गौरव अपने भाई के साथ नदी किनारे अस्थायी मैदान में खेल रहा था। प्यास लगने पर वह मंदाकिनी नदी किनारे पानी पीने गया। जहां पैर फिसलने से वह बह गया था। इस दौरान उसके 10 वर्षीय भाई अंकित ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। यहां तक कि अंकित भी काफी दूर तक बह गया था, जिसे स्थानीय युवक ने बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें