रुद्रप्रयाग। वर्षभर रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित पीआरडी जवानों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पीआरडी जवान पांचवें दिन भी पीआरडी कार्यालय के सम्मुख धरने पर डटे रहे। उनका कहना है कि यात्रा सीजन के दौरान ही उन्हें रोजगार दिया जाता है। जबकि यात्रा के समाप्त होते ही उन्हें हटा दिया जाता है। इससे पीआरडी जवान छह माह तक घर में बेरोजगार बैठे रहते है। 11 अक्तूबर से पीआरडी जवान पुराने विकास भवन में अपना धरना शुरू करेंगे। इस मौके पर पीआरडी हित संगठन मोहन लाल भारती, यशवंत मोहन, शांति लाल, गुड्डु लाल, महेश चंद्र, कुलदीप कुमार समेत भारी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद थे।