रुद्रप्रयाग। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत बर्सिल में उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों से आमजन को स्वच्छता के लिए जागरूक करने की अपील भी की। जनपद के अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ ब्लाक के ग्राम पंचायतों में संबंधित नोडल अधिकारियों व अन्य विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई कर कूड़ा का निस्तारण किया। इस मौके पर गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया।