फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने लिया प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी/ऊखीमठ। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव में गढ़वाल सीट पर पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को विजयी बनाने का संकल्प लिया । कार्यकर्ताओं ने केदारघाटी के कई स्थानों पर प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क भी किया। गुप्तकाशी में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जनजन तक पहुंचाना है। इसके बाद नौटियाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नारायणकोटी, फाटा, बड़ासू, रामपुर, सोनप्रयाग और त्रियुगीनारायण में जनसंपर्क किया। इस मौके पर जिला मंत्री वेदप्रकाश जमलोकी, केदारनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष देवप्रकाश सेमवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली, कुंवरी बर्त्वाल, माधव कर्नाटकी, विपिन सेमवाल, रश्मि नेगी, विनोद नौटियाल, कमल रावत, विजय जमलोकी, ग्राम प्रधान देवर विक्रम लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें