फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबाइंका रुद्रप्रयाग का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कालेज रुद्रप्रयाग का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्राओं व स्थानीय लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत बर्सू के बिलोटा गांव में शुरू हुए एनएसएस शिविर का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेमवाल व प्रधानाचार्या डा. ममता नौटियाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने स्वयं सेवियों को अनुशासित होकर शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने को कहा। कहा कि शिविर में संपादित होने वाली गतिविधियां समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने में सहायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह गांव में लोगों को लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट ने शिविर में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में ममता रावत, सुषमा चौधरी समेत बिलोटा गांव की महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें