जखोली। सीआरसी चौरियां में आयोजित सपनों की उड़ान में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संकुल समन्वयक मधुसूधन गौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्कूली बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मंच मिलता है। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राउप्रावि सौंदा प्रथम व ढौंडा द्वितीय, फैंसी ड्रेस में राप्रावि ढौंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा निबंध लेखन, सपनों के चित्र, सामुदायिक/शैक्षिक अभिप्रेरण से संबंधित कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक व स्टाल प्रतियोगिताएं भी संपादित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर ज्योति प्रकाश भट्ट, जितेंद्र नेगी, सुबोध चमोली, पवन ममगाईं, अरुण प्रकाश, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद थे।