फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव के जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सावन महीने के चौथे सोमवार को केदारनाथ धाम, मद्महेश्वर, तुंगनाथ धाम, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित जनपद के मठ-मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर मंदिरों में कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया गया। तड़के से ही हल्की बारिश के बीच केदारनाथ मंदिर परिसर में शिव भक्त जुटने लगे थे। यहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से बाबा का जलाभिषेक किया। इधर, कोटेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुफा वाले मार्ग पर सुरक्षा जवान तैनात किए गए थे। उधर, अगस्त्यमुनि में अगस्त्य ऋषि मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, संगम स्थित रुद्रनाथ, पुंडेश्वर महादेव, मार्केण्डेय मंदिर मक्कमूठ, साणेश्वर मंदिर, फलासी-तुंगनाथ आदि मंदिरों में भी भक्तों द्वारा आराध्य का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें