ऊखीमठ। तहसील प्रशासन के तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद तुंगनाथ घाटी में मक्कू बैंड से पपड़िया तक 80 से अधिक लोगों ने अपने टेंट व हट्स हटा दिए हैं। साथ ही पक्के निर्माणों से भी अपनी सामग्री हटाने में जुटे हुए हैं। एडीएम गिरीश गुणवंत के नेतृत्व में बीते 5 जुलाई को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के एसडीओ ने यहां 75 अतिक्रमण चिहिृृत किए थे, जिन्हें हटाने के लिए संबंधित को तीन दिन का समय दिया गया था। इसके बाद सभी स्थानीय लघु कारोबारियों ने अपने टेंट व हट्स हटाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन में यहां मक्कूबैंड से पपड़िया तक 80 से अधिक टेंट व हट्स हटा दिए गए हैं।