रुद्रप्रयाग। विश्व योग दिवस पर आज, केदारनाथ धाम में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता केदारनाथ में योग करेंगे। इस मौके पर वहां मौजूद अधिकारी/कर्मचारी व श्रद्धालु भी शामिल होंगे। जनपद गुलाबराय मैदान सहित अलग-अलग स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत स्वाभिमान संगठन के जिला प्रभारी कृपाल सिंह पंवार, पतंजलि योग पीठ की महिला सह राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह, चमोली जनपद की महामंत्री राजेश्वरी पंवार और योग शिक्षिका कमला देवी योग करेंगी। साथ ही श्रद्धालुओं व अधिकारियों/कर्मचारियों को योगाभ्यास भी कराएंगी। अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली में भी विशेष योगाभ्यास होगा। वहीं प्रशासन द्वारा गुलाबराय मैदान में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।