गुप्तकाशी। केदारघाटी के नारायणकोटी गांव निवासी प्रदीप नेगी का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस से उसकी खोज की मांग की। बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदीप (25) अपने मित्र सोहन सिंह के साथ 14 फरवरी को ऊखीमठ के चोपता-दुगलबिटा घूमने गया था। वापसी में स्कूटी फिसलकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे दोनों को चोट आई। उसका दोस्त जब दूसरा वाहन लेकर मौके पर पहुंचा तो, प्रदीप मौके पर नहीं मिला। खोज के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुत्र के दोस्त से हमें सूचना दी। इधर, पीड़ित के परिचित संजय ध्यानी ने भी पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से भेंटकर युवक के खोज की गुहार लगाई।