फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद के केदारनाथ में हो रही बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/जोशीमठ। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब हिमालयी पहाड़ियों में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। केदारनाथ धाम में करीब दो इंच नई बर्फ की परत जम चुकी है। निम व पुलिस के अनुसार धाम में ठंड बढ़ गई है। शाम छह बजे के बाद तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी आंशिक हिमपात हुआ। हालांकि देर शाम तक मौसम साफ हो गया था। जोशीमठ और गोपेश्वर क्षेत्र में तेज हवाएं चली, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें