रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आगामी 14 नवंबर को अगस्त्यमुनि पहुंचेंगे। वे यहां भारत सरकार के उपक्रम हडको द्वारा वित्त पोषित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे। सीएम गौचर मेले के उद्घाटन के बाद अगस्त्यमुनि पहुंचेंगे।