फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बीच 14 हजार भक्त केदारनाथ रवाना

सार

शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा सुचारु रही।इस दौरान शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 14,444 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना हुए।प्रशासन व पुलिस द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूूरा करने के बाद यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को केदारनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़। रूक-रूककर होती बारिश के बीच चरम पर रहा यात्रियों का ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा सुचारु रही। इस दौरान शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 14,444 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना हुए। धाम में अपराह्न करीब तीन बजे तक 5703 भक्त बाबा के दर्शन कर चुके थे।
विज्ञापन

तड़के चार बजे से ही सोनप्रयाग में यात्री केदारनाथ जाने के लिए एकत्रित होने लगे थे। प्रशासन व पुलिस द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूूरा करने के बाद यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। इस दौरान गौरीकुंड, चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली, भैरव गदेरा और रुद्रा प्वाइंट में तैनात जवानों द्वारा यात्रियों की मॉनीटरिंग की गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह चार से शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्री रवाना किए गए। इस दौरान कुल 14,444 यात्रियों ने धाम के लिए प्रस्थान किया जिसमें 90 फीसदी शाम पांच बजे तक केदारनाथ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें