ऊखीमठ। देवरियाताल-चोपता पैदल ट्रैक पर एक पर्यटक का प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू किया है। जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद युवक अपने घर के लिए रवाना हो गया है। तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि शुक्रवार देर शाम 7.30 बजे आपदा कंट्रोल रूम से बताया गया कि देवरियाताल-चोपता पैदल ट्रैक पर एक पर्यटक के फंसे होने की जानकारी दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात्रि 1.30 बजे देवरियाताल से लगभग 10 किमी आगे लुधियाना निवासी 26 वर्षीय प्रभु सिमरन पुत्र नवजोत सिंह मिला। रात्रि 3.30 बजे उसे जंगल के रास्ते ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे तक पहुंचाने के बाद वाहन से तहसील मुख्यालय ऊखीमठ लाया गया। यहां उसके दस्तावेजों की जांच कर अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी की गई। बताया कि पर्यटक तीन दिन पूर्व देवरियाताल क्षेत्र में पहुंचा था। रेस्क्यू दल में सब इंस्पेक्टर नवीन थलेड़ी, कांस्टेबल शहवान अली, रियाज अली सहित आपदा प्रबंधन के जवान मौजूद थे।