फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का वारंटी जुआ खेलते धरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस ने कोर्ट में वांछित चल रहे दो वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा। रविवार को कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि एनआई एक्ट के अंतर्गत वार्ड 11 रंपुरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र नारायण दास कोर्ट से वांछित चल रहा था। टीम ने उसे घर से दबोच लिया। इसके अलावा वार्ड पांच खेड़ा मोहल्ला निवासी आबिद मारपीट व गाली गलौज के मामले में वांछित है। एसआई गंगाराम ने खेड़ा मोहल्ले में दबिश देकर आबिद को सट्टा खेलते पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास सट्टा डायरी, पर्चियां, पेन और सट्टे के 8,550 रुपये बरामद हुए। टीम ने जुआ अधिनियम धारा 13 जी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया और वारंटी होने पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें